गण्यते संख्यायते तद्गणितम्। तत्प्रतिपादकत्वेन तत्संज्ञं शास्त्रं उच्यते।
अर्थात ,जो परिकलन करता और गिनता है, वह गणित है तथा वह विज्ञान जो इसका आधार है वह भी गणित कहलाता है।
वेदांग ज्योतिष में गणित का स्थान सर्वोपरि (मूधन्य) बताया गया है -
यथा शिखा मयूराणां नागानां मणयो यथा।
तद्वद् वेदांगशास्त्राणां गणितं मूर्ध्नि संस्थितम् ॥ -- (वेदांग ज्योतिष - ५)
(जिस प्रकार मोरों के सिर पर शिखा और नागों के सिर में मणि सर्वोच्च स्थान में होते हैं उसी प्रकार वेदांगशास्त्रों में गणित का स्थान सबसे उपर (मूर्धन्य) है।
इसी प्रकार,
बहुभिर्प्रलापैः किम्, त्रयलोके सचरारे।
यद् किंचिद् वस्तु तत्सर्वम्, गणितेन् बिना न हि ॥ — महावीराचार्य, गणितसारसंग्रह में
(बहुत प्रलाप करने से क्या लाभ है ? इस चराचर जगत में जो कोई भी वस्तु है वह गणित के बिना नहीं है / उसको गणित के बिना नहीं समझा जा सकता)
खगोल-विज्ञान के साथ तो गणित का अन्योन्य सम्बन्ध माना गया है। भास्कराचार्य का कहना है कि खगोल तथा गणित में एक दूसरे से अनभिज्ञ पुरुष उसी प्रकार महत्त्वहीन है, जैसे घृत के बिना व्यंजन, राजा के बिना राज्य होता है। 1em 0; texiI8jmh0U_vYYDmcEtBxUxxCNZb2K1ZHLzb1t3eb/s600/IMG-20241209-Whref="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhHJzMFgJ6hSedZyf0ZaIYZBGqu8OnNTOr9s4dlW_pTsQX4tT1irIkEY-HGRxqcIlEMq9hh3XfOEwqStbQEngTdnyJhevd2h4Rb2T5aTSza0buttDUetRDu5yAfXkJ5EmPOzRFYSeHK6U-svUFFq4mv-YARHm-fKq0jUR4h989GtfH4tQFod6uysx4EP6Gy/s200/Preview.jpg" style="display: block; padding: 1em 0; text-align: center; ">
