Posts

Showing posts from April, 2025
भारत एक प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य है। यहां पर विभिन्न प्रकार की संस्कृति भाषा शैली वेशभूषा एवं अनेक प्रकार के धर्म के लोग एक साथ निवास करते हैं ।इस प्रकार अनेकता में एकता भारतवर्ष की सबसे बड़ी विशेषता है । भारत का प्राचीन नाम आर्यावर्त है इसे हिंदुस्तान एवं इंडिया भी कहते हैं। आर्यावर्त की उत्तर दिशा में स्थित हिमालय इसके मस्तक पर मुकुट की भांति शोभायमन है एवं दक्षिण दिशा में स्थित विशालकाय समंदर निरंतर इसके चरणों को पखारता है अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त आर्यावर्त के विशाल अभ्यारण में विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पशु पक्षी निरंतर ही इसके आकर्षण मे वृद्धि करते रहते हैं। यहां के वन प्रदेशों में विशालकाय वृक्षों की मूकबद्ध एवं क्रमबद्ध पंक्तियां किसी साधनारत साधु की साधना का स्मरण कराती हुई प्रतीत होती हैं चंद्रिका चर्चित यामिनी की इस स्तब्ध निशा में समूचे आर्यावर्त का सौंदर्य देवताओं को भी यहां आने के लिए लालायित एवं विवश कर देता है ।समूची पृथ्वी पर आर्यावर्त एक महान आध्यात्मिक भूखंड है इसकी पूर्व दिशा में स्थित जगन्नाथ पुरी पश्चिम दिशा में स्थित द्वारिका पुरी दक्षिण दिश...